स्मैक तस्कर गिरफ्तार: 3.29 ग्राम मादक पदार्थ बरामद

0
35
Smack smuggler arrested: 3.29 grams of narcotics seized.
Smack smuggler arrested: 3.29 grams of narcotics seized.

जयपुर। जयपुर ग्रामीण जिले की आंधी थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए एक युवक को 3.29 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई रेंज स्पेशल टीम (आरएसटी) जयपुर रेंज की सूचना पर पुलिस और आरएसटी की संयुक्त टीम ने की है। फिलहाल आरोपित तस्कर से पूछताछ की जा रही है।

पुलिस अधीक्षक जयपुर ग्रामीण हनुमान प्रसाद ने बताया कि जिले में नशा तस्करों और सप्लायरों के नेटवर्क को ध्वस्त करने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में रेंज स्पेशल टीम को स्मैक तस्करी की सूचना मिली। जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रणवीर सिंह और वृत्ताधिकारी जमवारामगढ़ रामकिशन विश्नोई के निर्देशन में आंधी थानाधिकारी विक्रांत शर्मा के नेतृत्व में टीम गठित की गई। सूचना के आधार पर पुलिस ने आंधी-सानकोटड़ा मार्ग पर श्मशान घाट के पास घेराबंदी की। इस दौरान संदिग्ध युवक पुलिस को देखकर भागने लगा। जिसे पकड़कर पूछताछ की गई।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान अंकुश उर्फ गौरीशंकर (18) निवासी आंधी के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान आरोपी की पेंट की जेब से पारदर्शी थैली में रखी 3.29 ग्राम स्मैक बरामद हुई। आरोपी इसके संबंध में कोई वैध दस्तावेज या लाइसेंस प्रस्तुत नहीं कर सका। प्रारंभिक पूछताछ में उसने बताया कि करीब दो माह पहले वह यह स्मैक तूंगा-लवाण क्षेत्र से एक अज्ञात युवक से खरीदकर लाया था और इसकी सप्लाई करने की तैयारी में था। पुलिस आरोपित से नशा कारोबार के नेटवर्क और मुख्य सप्लायर की तलाश में जुटी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here