जयपुर। स्वामी केशवानंद प्रौद्योगिकी, प्रबंधन एवं ग्रामोत्थान संस्थान (एसकेआईटी) के कंप्यूटर साइंस एवं इंजीनियरिंग विभाग द्वारा Scrum Digital Inc. के सहयोग से 26 जून से 11 जुलाई 2026 तक आयोजित 15 दिवसीय ऑफलाइन इन-हाउस इंटर्नशिप कार्यक्रम का सफलतापूर्वक समापन हुआ।
इंटर्नशिप के दौरान विद्यार्थियों को इंटरैक्टिव तकनीकी सत्र, हैंड्स-ऑन प्रशिक्षण, रियल-टाइम असाइनमेंट और प्रोजेक्ट आधारित शिक्षण के माध्यम से उद्योगोन्मुख व्यावहारिक अनुभव प्रदान किया गया। समापन समारोह में विद्यार्थियों ने अपने नवाचारी प्रोजेक्ट प्रस्तुत किए, जिनमें उनकी तकनीकी दक्षता, रचनात्मक सोच और समस्या-समाधान क्षमता की झलक देखने को मिली।
विभागाध्यक्ष प्रो. (डॉ.) मेहुल महर्षि ने कार्यक्रम की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सभी प्रतिभागी विद्यार्थियों को बधाई दी तथा उद्योगोन्मुख प्रशिक्षण उपलब्ध कराने के लिए Scrum Digital Inc. का आभार व्यक्त किया।



















