July 26, 2024, 10:00 pm
spot_imgspot_img

महिलाओं ने मनाया फागोत्सव : कान्हा का वेश बनाया, फूलों से खेली होली

जयपुर। होली के पास आते ही फागोत्सव की धूम जगह-जगह नजर आने लगी है। इसी दरमियान सीकर रोड स्थित अखिल भारतीय जांगिड़ ब्राह्मण महासभा के तत्वाधान में शनिवार को फागोत्सव मनाया गया ।इस दौरान महिलाओं ने फाग गीतों के बीच फूलों से होली खेली। साथ ही महिलाओं ने भगवान कृष्ण, राधा व गोपियों के वेश भी धारण किए और गीतों पर नृत्य भी किया। कार्यक्रम से पहले, समाज की महिलाओं ने भगवान की पूजा-अर्चना के बाद उन्हे फूलों व प्राकृतिक रंगों से होली खिलाई तथा खुद भी होली खेली। महिलाओं ने इस दौरान फाग गीत भी गाए तथा भक्तिरस में डूब कर नृत्य किया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सिविर लाइन पूर्व विधायक अरुण चतुर्वेदी व भाजपा राष्ट्रीय महिला मोर्चा उपाध्यक्ष पूजा कपिल मिश्रा रही।

जिनको माला पहनाकर उनका स्वागत किया जानकारी के अनुसार प्रदेशाध्यक्ष (महिला प्रकोष्ठ) अखिल भारतीय जॉगिड ब्राह्मण समाज की,नीलू शर्मा जिला अध्यक्ष जयपुर कंचन जांगिड़ व भवानी निकेतन मंडल मंत्री सीमा जांगिड़ ने बताया कि फागोत्सव का आयोजन किया गया। इसमें महिलाओं ने फूलों से होली खेली। फाग उत्सव में भजन गायकों ने राधे कृष्ण की होली गायन कर भक्ति का रंग जमा दिया।

इस दौरान आज बिरज में होली रे रसिया… खेलो जी खेलो घनश्याम मोह संग होली खेलो…. फूलों की बरसे बदरिया होली खेले….. सांवरिया महीनो फागण रो…. सहित अन्य होली गीत गाकर आनंद बरसाया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रही। एक दूसरे पर फूल बरसा कर होली की अग्रिम बधाई। कार्यक्रम का समापन राधे कृष्ण की मंगलमय आरती के साथ हुआ।इस मौके पर विमला,रेखा,‌ कौशल्या, खुशबू सहित कई महिलाएं मौजूद रही।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

25,000FansLike
15,000FollowersFollow
100,000SubscribersSubscribe

Amazon shopping

- Advertisement -

Latest Articles