बिजनेसमैन से झपट्टा मारकर 2 लाख रुपए से भरा बैग लूटा

0
32

जयपुर। सदर थाना इलाके में दुकान बंद कर घर लौट रहे बिजनेसमैन से दो बदमाश करीब 2 लाख रुपए से भरा बैग छीनकर फरार हो गए। वारदात के बाद पीड़ित ने सदर थाने में मामला दर्ज कराया। पुलिस ने बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।

एसआई दिनेश ने बताया कि पावर हाउस रोड निवासी राजू अग्रवाल (50) रेलवे स्टेशन के पास सिगरेट-गुटखा की दुकान चलाते हैं। पीडित राजू अग्रवाल और उनके भाई चिरंजीलाल ने दुकान बंद की और कपड़े का बैग हाथ में लेकर घर के लिए रवाना हुए। इस दौरान तंवर गेस्ट हाउस के पास पहुंचते ही पीछे से दो युवक दौड़ते हुए आए।

इससे पहले कि वह कुछ समझ पाते, बदमाशों ने झपट्टा मारकर उनके हाथ से बैग छीन लिया और मौके से फरार हो गए। वारदात के दौरान बैग में दुकान के पूरे दिन का करीब 2 लाख रुपए का कलेक्शन रखा हुआ था।

पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर लूट का मामला दर्ज कर लिया है। घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। फुटेज के आधार पर बदमाशों की पहचान कर उनकी तलाश की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here