भारत के आर्थिक इतिहास को दमदार सिनेमा में बदलती एक शानदार फिल्म ‘गवर्नर’

0
30
'Governor' – a magnificent film that transforms India's economic history into powerful cinema.
'Governor' – a magnificent film that transforms India's economic history into powerful cinema.

जयपुर। देशभर में रिलीज हुई बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘गवर्नर’ की स्पेशल स्क्रीनिंग गुरुवार श्याम जयपुर में मीडिया प्रतिनिधियों, सिनेमा प्रेमियों और विशेष अतिथियों के लिए आयोजित किया गया। फिल्म की विषयवस्तु, अभिनय और प्रभावशाली प्रस्तुति को दर्शकों ने खूब सराहा। भारत के 1990 के आर्थिक संकट की पृष्ठभूमि पर बनी गवर्नर एक दमदार पॉलिटिकल-इकोनॉमिक ड्रामा है, जो इतिहास, भावनाओं और यथार्थ को बेहद प्रभावी ढंग से बड़े पर्दे पर प्रस्तुत करती है।

फिल्म की कहानी ऐसे दौर में ले जाती है जब भारत आर्थिक रूप से टूटने की कगार पर खड़ा था। बढ़ती महंगाई, ईंधन की कमी, राजनीतिक दबाव और जनता में फैलती घबराहट के बीच एक अनिच्छुक नौकरशाही को RBI गवर्नर की जिम्मेदारी सौंपी जाती है। इसके बाद देश को आर्थिक तबाही से बचाने की उसकी जद्दोजहद कहानी को बेहद रोचक और भावनात्मक बना देती है।

फिल्म में मुख्य भूमिका निभा रहे मनोज बाजपेयी एक बार फिर साबित करते हैं कि वे भारतीय सिनेमा के सबसे शानदार अभिनेताओं में से एक हैं। उनका अभिनय शांत, संयमित और प्रभावशाली है। बिना अधिक संवादों के भी वे अपने चेहरे के भाव और स्क्रीन प्रेजेंस से किरदार की गंभीरता और दबाव को महसूस करते हैं।

अदा शर्मा ने एक युवा पत्रकार की भूमिका निभाई है, जिसकी एक खबर देश के भविष्य को प्रभावित कर सकती है। वहीं मधु ने एक ऐसी पत्नी का संवेदनशील किरदार निभाया है, जो अपने पति के संघर्ष और मानसिक दबाव को खामोशी से महसूस करती है।

निर्देशक चिन्मय मांडलेकर विशेष प्रशंसा के पात्र हैं। मराठी सिनेमा और थिएटर से जुड़े मांडलेकर ने फिल्म का वातावरण बेहद वास्तविक और प्रभावशाली बनाया है। 90 के दशक का दौर, उसकी बेचैनी और अस्थिरता को फिल्म शानदार तरीके से पर्दे पर जीवंत करती है।

लेखक शुभेंदु भट्टाचार्य, रवि असरानी और सौरभ भारत ने अर्थशास्त्र और वित्त जैसे गंभीर विषय को भी आम दर्शकों के लिए रोचक और भावनात्मक बना दिया है। फिल्म कहीं भी बोझिल नहीं लगती और लगातार दर्शकों को बांधे रखती है। फिल्म की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह केवल जानकारी नहीं देती, बल्कि प्रेरित भी करती है। यह फिल्म भारतीय इतिहास के उस अध्याय को सामने लाती है, जिसके बारे में खासकर युवा पीढ़ी बहुत कम जानती है। फिल्म यह दिखाती है कि अर्थव्यवस्था केवल आंकड़ों का खेल नहीं, बल्कि करोड़ों लोगों के भविष्य से जुड़ा विषय है।

फिल्म का बैकग्राउंड स्कोर, सिनेमेटोग्राफी और सपोर्टिंग कास्ट कहानी को और मजबूत बनाते हैं। मेकर्स ने इसे “इकोनॉमिक थ्रिलर” कहा है और यह हिंदी सिनेमा में बेहद अलग और नया प्रयास साबित होता है। OTT के दौर में भी गवर्नर ऐसी फिल्म बनकर सामने आती है, जिसे बड़े पर्दे पर देखना एक शानदार अनुभव है।

यह फिल्म केवल अर्थव्यवस्था की कहानी नहीं, बल्कि जिम्मेदारी, नेतृत्व और देशहित में लिए गए कठिन फैसलों की कहानी है। शानदार अभिनय, मजबूत लेखन और संवेदनशील निर्देशन के साथ गवर्नर इस साल की सबसे प्रभावशाली और प्रेरणादायक फिल्मों में अपनी जगह बनाती है। इसलिए इसे जरूर से अपने नज़दीकी सिनेमा हॉल में जरूर जाएं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here