तीन राज्यों में भाजपा की ऐतिहासिक जीत पर कार्यकर्ताओं ने की गई भव्य आतिशबाज़ी

0
82
Party workers set off spectacular fireworks to celebrate the BJP's historic victory in three states.
Party workers set off spectacular fireworks to celebrate the BJP's historic victory in three states.

जयपुर। भारतीय जनता पार्टी द्वारा पश्चिम बंगाल,पुडुचेरी एवं असम में दर्ज की गई ऐतिहासिक जीत के उपलक्ष्य में राजधानी जयपुर के विद्याधर नगर विधानसभा क्षेत्र में भव्य आतिशबाज़ी कर जश्न मनाया गया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह और खुशी का माहौल देखने को मिला।

सीकर रोड स्थित वार्ड 25 में आयोजित इस कार्यक्रम में निवर्तमान पार्षद सुरेश जांगिड़ की मौजूदगी में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एकत्रित हुए। सभी ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर और आतिशबाज़ी कर जीत की खुशी साझा की। पूरे क्षेत्र में “भारत माता की जय” और “भाजपा जिंदाबाद” के नारों से माहौल गूंज उठा।

कार्यकर्ताओं ने कहा कि यह जीत केवल भारतीय जनता पार्टी की नहीं, बल्कि देश की जनता के विश्वास और प्रधानमंत्री के नेतृत्व में किए गए विकास कार्यों की जीत है। उन्होंने कहा कि जनता ने सुशासन, विकास और पारदर्शिता की राजनीति पर मुहर लगाते हुए भाजपा को ऐतिहासिक जनादेश दिया है।

इस दौरान कार्यक्रम में चिरंजी लाल सैनी,मनोज कुमावत और कमल राय सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने एकजुट होकर पार्टी की इस ऐतिहासिक सफलता का जश्न मनाया और भविष्य में भी इसी तरह जनसेवा के कार्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

इस गौरवपूर्ण अवसर पर आयोजित आतिशबाज़ी कार्यक्रम में सभी कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और पूरे उत्साह के साथ इस ऐतिहासिक जीत का जश्न मनाया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here