दो माह से फरार दस हजार का इनामी बदमाश लालू गिरफ्तार

0
85

जयपुर। ब्रह्मपुरी थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मोबाइल छीनने और मारपीट के मामलों में फरार चल रहे दस हजार रुपए के इनामी बदमाश देवेन्द्र उर्फ लालू (23) को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पिछले दो माह से पुलिस की पकड़ से दूर था।

पुलिस उपायुक्त (उत्तर) करन शर्मा ने बताया कि 7 मार्च 2026 को परिवादी विजय सिंधी ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि तीन अज्ञात बाइक सवारों ने उनके साथ मारपीट कर मोबाइल छीन लिया। इस संबंध में ब्रह्मपुरी थाने में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धाराओं में मामला दर्ज किया गया था।

वहीं मामले की गंभीरता को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त नीरज पाठक व सहायक पुलिस आयुक्त सुरेंद्र सिंह राणावत के सुपरविजन में ब्रह्मपुरी थानाधिकारी हेमंत जनागल के नेतृत्व में टीम ने तकनीकी सहायता और खुफिया सूचना के आधार पर आरोपी देवेन्द्र उर्फ लालू को जयपुर से दबोच लिया।

ब्रह्मपुरी थानाधिकारी हेमंत जनागल ने बताया कि इससे पहले इसी प्रकरण में निशांत महावर और सागर गुर्जर को गिरफ्तार किया जा चुका है। मुख्य आरोपी देवेन्द्र उर्फ लालू, लाला महाराज की बगीची कागदीवाड़ा का निवासी है और ब्रह्मपुरी थाने का हिस्ट्रीशीटर है। उसके खिलाफ मारपीट, एनडीपीएस एक्ट, आबकारी अधिनियम सहित कई मामलों में मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें कुछ में चार्जशीट पेश हो चुकी है, जबकि दो मामलों में जांच जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here